महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार रविवार को हुआ।

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार रविवार को हुआ। चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल, दादा भुसे समेत कई को मंत्री बनाया गया है। 

महाराष्ट्र सरकार में 39 नए मंत्रियों ने रविवार को शपथ ली। शपथ समारोह राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में आयोजित किया गया और यह ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह समारोह 30 वर्षों से अधिक समय के बाद नागपुर में आयोजित किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। यह सत्र aaj से यहां शुरू होने वाला है। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी उपस्थित थे। इन 39 मंत्रियों में से 33 कैबिनेट रैंक के हैं, जबकि शेष राज्य मंत्री हैं। इनमें से 20 नए मंत्री हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 19, एनसीपी (राकांपा) (अजित गुट) के नौ और शिवसेना शिंदे समूह के 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। लोढ़ा ने संस्कृत में शपथ ली जबकि मुश्रीफ ने अल्लाह के नाम पर शपथ ली और अन्य नेताओं ने हिंदू देवताओं के नाम पर शपथ ली।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack