राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इस दौरान राज्य में कई जगह पर शीतलहर व कहीं-कहीं अति शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में तापमान में भारी कमी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा ठंडा करौली रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं फतेहपुर में 2.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा कमी कोटा में रही, जहां यह 4.6 डिग्री गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर व पाली में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के करौली जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया। यहां 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा चुरू में भी आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। यानीकि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं शेखावटी क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं शीतलहर, तो कहीं-कहीं अति शीतलहर का दौर अभी जारी है।
0 Comments