बाड़मेर सिणधरी चौराहा एक युवक व युवती ने देर रात हंगामा किया और कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर एक युवक को घायल कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार देर रात सिणधरी चौराहे पर शराब ठेके के पास एक युवक व युवती कैंपर गाड़ी में आए और तेज गति से गाड़ी को भगाया। इससे कुछ बाइकें क्षतिग्रस्त हुई। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी रमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी देवाराम पुत्र गोरखाराम निवासी साइयों का तला हाल निवासी रामनगर ने तेज गति से कैंपर गाड़ी चलाते हुए मनोज पुत्र मेघाराम निवासी भियाड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे मनोज घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती भी सामने आ रही है। युवती की तलाश कर रहे हैं। डीएसपी शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान कुछ और भी लोग चोटिल हुए हैं और दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वीडियो में युवक से हाथापाई करते दिख रहे हैं युवक-युवती: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक व युवती एक युवक के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। युवक के हाथ से लाठी छीनने के प्रयास में युवती गालियां दे रही हैं और युवक दौड़कर गाड़ी की तरफ जाता दिखाई दे रहा हैं। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की जबरदस्त भीड़ नजर आ रही हैं।
- Home
- राजस्थान
- _जयपुर
- __अलवर
- __दौसा
- __जयपुर
- __झुंझुनू
- __सीकर
- _जोधपुर
- __बाड़मेर
- __जैसलमेर
- __जालौर
- __जोधपुर
- __पाली
- __सिरोही
- _भरतपुर
- __भरतपुर
- __धौलपुर
- __करौली
- __सवाई माधोपुर
- _अजमेर
- __अजमेर
- __भीलवाड़ा
- __नागौर
- __टोंक
- _कोटा
- __कोटा
- __बूंदी
- __झालावाड़
- __बारां
- _बीकानेर
- __बीकानेर
- __चूरू
- __श्रीगंगानगर
- __हनुमानगढ़
- _उदयपुर
- __उदयपुर
- __चित्तौड़गढ़
- __भीलवाड़ा
- __राजसमंद
- __सलूम्बर
- _सीकर
- __सीकर
- __श्रीमाधोपुर
- __फतेहपुर शेखावाटी
- __लक्ष्मणगढ़
- _बांसवाड़ा
- __बांसवाड़ा
- __डूंगरपुर
- __प्रतापगढ़
- _पाली
- __पाली
- __सिरोही
- __जालौर
- __ब्यावर
- देश-विदेश
- नौकरी
- एस्ट्रो
- फेक्ट चैक
0 Comments