सारे मामले मे सिक्योरिटी गार्डो ने बताया कि ठेका एजेंसी द्वारा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगे हुए सभी गार्ड्स को बीते दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इसके साथ ही वर्दी तथा जूतों का भत्ता भी नहीं दिया गया। आगामी कुछ दिन में दीपावली का त्यौहार आ जाएगा, ऐसे में मकान किराया और बच्चों की स्कूल फीस तक चुका पाना मुश्किल हो गया है। बीते दो महीने से वेतन नहीं मिलने से ठेके पर लगे सुरक्षाकर्मियों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। ऐसे में सभी सिक्योरिटी गार्ड आज 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर उतरे हैं। उनके द्वारा अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अशोक शर्मा को भी मांग पत्र सौंपा गया है और बकाया वेतन अतिशीघ्र दिलाने तथा ठेका एजेंसी का ठेका निरस्त करने की भी मांग की गई है। सिक्योरिटी गार्डो ने कहा कि यदि बकाया वेतन शीघ्र नहीं दिया गया, तो वे सभी पूर्णकालिक हड़ताल पर उतर जाएंगे। जिसके चलते यदि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं होती है, तो उसके लिए जिम्मेदार भी अस्पताल प्रशासन ही होगा।
- Home
- राजस्थान
- _जयपुर
- __अलवर
- __दौसा
- __जयपुर
- __झुंझुनू
- __सीकर
- _जोधपुर
- __बाड़मेर
- __जैसलमेर
- __जालौर
- __जोधपुर
- __पाली
- __सिरोही
- _भरतपुर
- __भरतपुर
- __धौलपुर
- __करौली
- __सवाई माधोपुर
- _अजमेर
- __अजमेर
- __भीलवाड़ा
- __नागौर
- __टोंक
- _कोटा
- __कोटा
- __बूंदी
- __झालावाड़
- __बारां
- _बीकानेर
- __बीकानेर
- __चूरू
- __श्रीगंगानगर
- __हनुमानगढ़
- _उदयपुर
- __उदयपुर
- __चित्तौड़गढ़
- __भीलवाड़ा
- __राजसमंद
- __सलूम्बर
- _सीकर
- __सीकर
- __श्रीमाधोपुर
- __फतेहपुर शेखावाटी
- __लक्ष्मणगढ़
- _बांसवाड़ा
- __बांसवाड़ा
- __डूंगरपुर
- __प्रतापगढ़
- _पाली
- __पाली
- __सिरोही
- __जालौर
- __ब्यावर
- देश-विदेश
- नौकरी
- एस्ट्रो
- फेक्ट चैक
0 Comments