प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में फेरबदल को लेकर चल रही कवायद पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव अब जल्द होने वाले विधानसभा उपचुनाव के बाद होगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 50 से ज्यादा निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने को लेकर आलाकमान को सूची भेज दी है। इनमें सचिव के नाम ज्यादा है। राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार व अन्य बड़े नेताओं की सिफारिश पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कई नेताओं को. प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर लिया था, लेकिन चुनाव के बाद इनमें से ज्यादातर पदाधिकारियों को निष्क्रिय बताते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हटाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से चल रही मशक्कत के बाद 50 से ज्यादा निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची प्रदेश प्रभारी रंधावा को तक भेजी थी, लेकिन अभी सूची पर निर्णय नहीं हो सका है। अब पार्टी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए प्रदेश संगठन में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन में फेरबदल अब विधानसभा उपचुनाव के बाद होगा। गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अपने इंटरनल फीडबैक के आधार पर कुछ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों व मण्डल कांग्रेस कमेटियों को भंग किया था। बताया जा रहा है ब्लॉक, मंडल, जिला अध्यक्षों व प्रभारी से मिले फीडबैक के आधार पर कमेटियों को भंग किया गया था।
- Home
- राजस्थान
- _जयपुर
- __अलवर
- __दौसा
- __जयपुर
- __झुंझुनू
- __सीकर
- _जोधपुर
- __बाड़मेर
- __जैसलमेर
- __जालौर
- __जोधपुर
- __पाली
- __सिरोही
- _भरतपुर
- __भरतपुर
- __धौलपुर
- __करौली
- __सवाई माधोपुर
- _अजमेर
- __अजमेर
- __भीलवाड़ा
- __नागौर
- __टोंक
- _कोटा
- __कोटा
- __बूंदी
- __झालावाड़
- __बारां
- _बीकानेर
- __बीकानेर
- __चूरू
- __श्रीगंगानगर
- __हनुमानगढ़
- _उदयपुर
- __उदयपुर
- __चित्तौड़गढ़
- __भीलवाड़ा
- __राजसमंद
- __सलूम्बर
- _सीकर
- __सीकर
- __श्रीमाधोपुर
- __फतेहपुर शेखावाटी
- __लक्ष्मणगढ़
- _बांसवाड़ा
- __बांसवाड़ा
- __डूंगरपुर
- __प्रतापगढ़
- _पाली
- __पाली
- __सिरोही
- __जालौर
- __ब्यावर
- देश-विदेश
- नौकरी
- एस्ट्रो
- फेक्ट चैक

0 Comments