विधानसभा में हंगामा: सपा विधायक अतुल प्रधान को किया निष्कासित, सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक

"विधानसभा में हंगामा: सपा विधायक अतुल प्रधान को किया निष्कासित, सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक"
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सपा सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर आरोप लगाए, और वे जवाब देने के बजाय आक्रोशित हो गए। इसके बाद, सपा विधायक अतुल प्रधान और अन्य सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे और असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। जब उन्हें मना किया गया, तो वे नहीं रुके, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया। मार्शल ने उन्हें उठाकर सदन से बाहर ले गए।

दरअसल, सपा ने झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में नवजात शिशुओं की मौत और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों से जुड़े मुद्दे उठाए थे। उपमुख्यमंत्री ने जवाब देने के दौरान कहा कि पीएचसी में इमरजेंसी नहीं होती है और सदस्यों को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके बाद, सपा विधायकों ने उपमुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और नारेबाजी शुरू कर दी। शोर शराबे के बीच, उपमुख्यमंत्री अपनी बात रखते रहे।

क्या विधानसभा में इस तरह के असंसदीय बर्ताव से लोकतंत्र की गरिमा पर सवाल नहीं उठते?

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack