एक ऐसी खूबसूरत जगह लेकिन वहां पहुंचना उतना ही मुश्किल, लूट का यहां सताता है ड़र !

यहां घूमने जाने वाले सैलानियों में रहता है भय तो वही यहां पत्थरबाज है बेखौफ ! 


आबूरोड अम्बाजी मार्ग पर पत्थरबाज एक बार फिर सक्रिय हुए है। बीती रात पत्थरबाजो द्वारा वाहनों पर पथराव करने की घटनाएं सामने आई है। बताया जा रहा है की अज्ञात लोगों के द्वारा पर्यटको की कार पर पत्थरों सें हमला किया गया है। वही पथराव की घटना में एक व्यक्ति घायल होने की भी ख़बर मिल रहीं है। जिसका अंबाजी के राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है। आबूरोड से अंबाजी की तरफ आ रही गाडियों पर सुरपंगला गांव की सरहद के समीप स्थित वीर बावसी मंदिर के निकट पथराव की घटना हुई है...। पथराव की घटना की सूचना पर आबूरोड़ रिको थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी ली। पत्थर बाजों को पकड़ने के लिए पुलिस के जवानो द्वारा जंगल में छानबीन की जा रहीं है। माउंट आबू डीएसपी गोमाराम चौधरी ने बताया सुरपगला के निकट बीती रात रविवार को पत्थर बाजी की घटना हुई है। अज्ञात पत्थर बाजो की तलाश की जा रहीं है अभीतक किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं हुई। आबू रोड अंबाजी सड़क मार्ग पर पूर्व में भी कहीं मर्तबा पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें पर्यटकों के गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हुई और कहीं पर्यटक भी चोटिल हुए।। उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सख्त कदम नहीं उठाने से पत्थरबाजों के हौसले एक बार फिर सातवें आसमान पर नजर आ रहे हैं। पत्थरबाजी की घटनाओं के कारण पर्यटकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। इस मार्ग से होते हुए गुजरने में भी उन्हें काफी दिक्कतों के साथ साथ दशहत में भी पर्यटक नजर आ रहें है। क्योंकि ना जाने कौन सा पत्थर उनके लिए जानलेवा साबित हो जाए। और उनको जान के लिए आफत बन जाए। आबू रोड अंबाजी मार्ग पर लूट के इरादे से अज्ञात लोगों द्वारा की जारी पत्थरबाजी की घटनाओं पर प्रभावी नकेल को लेकर सिरोही पुलिस को समय रहते इन घटनाओं पर अंकुश लगाना होगा। नहीं तो निकट भविष्य में सिरोही पुलिस के लिए यह घटनाएं काफी चुनौती पूर्ण एवं सर दर्द साबित हो सकती है। जिस पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियो को मंथन करके पूर्ण योजना बंध तरीके से इस पर प्रभावी शिकंजा कसना होगा। आबूरोड़ अम्बाजी सड़क मार्ग पर पत्थर बाजी की घटनाओं के कारण पर्यटकों में भी काफ़ी दहशत देखी जा रहीं है। साथ ही सैलानी भी डरे सहमे हुए नजर आ रहें है। इसको मध्यजर रखते ऐसी घटनाओं पर सख्त एक्शन की आवश्यकता है। नहीं तो यह पर्यटन पर काफ़ी नकारात्मक प्रभाव डालेगी जिसका खामियाजा सिरोही को भुगतान पड़ेगा। क्षेत्र में लूट के इरादे से पत्थर बाज बेखौफ नजर आ रहें जो गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस इसको लेकर सख्त कदम उठाए तब जाकर कुछ लगाम लगना सम्भव है।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack