दीपावली पूजन मुहूर्त 31 अक्टूबर 2024

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष, संवत 2081 के अनुसार, अमावस्या 31 अक्टूबर 2024 को दिन में 3:53 बजे से प्रारंभ होकर 1 नवंबर 2024 को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी। दीपावली के पूजन में धर्मशास्त्रीय मान्यतानुसार प्रदोष काल एवं महानिशिथ काल मुख्य है। 


प्रारम्भ - 31 अक्टूबर को दोपहर 3:53 बजे से 

कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्ति - 1 नवंबर की सायं 6:17 तक


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 

प्रदोष काल ( लग्न ) - सायं 05:35 - रात 08:11 तक

वृष काल ( लग्न ) – सायं 06:25 - रात 08:20 तक

मिथुन काल ( लग्न )  - रात्रि 9:00 से रात्रि 11:23 तक 

निशिथ काल - रात्रि 11:39 से मध्यरात्रि 12:41 तक 

सिंह काल ( लग्न )  - मध्यरात्रि 01:36 - अन्तरात्रि 03:35 तक


लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

प्रदोष काल, वृषभ लग्न और चौघड़िया के हिसाब से  लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 31 अक्टूबर की शाम को 06:25 से लेकर सायं 7:13 के बीच का समय का है। कुल मिलाकर 48 मिनट का यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

प्रदोष काल, वृषभ लग्न और चौघड़िया सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त - शाम 06:25 - सायं 07:13 तक 

कुल मिलाकर 48 मिनट


जय श्री पाल बालाजी 


पाल बालाजी के परम भक्त 

पंडित डॉ अनीष व्यास

भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान

जयपुर - जोधपुर

9460872809

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack